हर महीने ₹5,000 कैसे बचाएं? ये घरेलू हैक्स ज़रूर अपनाएं!
हर महीने ₹5,000 तक बचाना अब मुश्किल नहीं रहा। इस ब्लॉगपोस्ट में जानिए ऐसे असरदार घरेलू हैक्स और स्मार्ट उपाय, जिनसे आप आसानी से सेविंग्स बढ़ा सकते हैं और खर्चों को कम कर सकते हैं।
नमस्कार दोस्तों,
स्वागत है आप सभी का Moneytree के इस ब्लॉग में, जहां भारतीय बैंक और फाइनेंस के बारे में सभी जानकारी मिलती है वो भी आपकी भाषा हिंदी में। आज के इस ब्लॉगपोस्ट में हम बात करेंगे "हर महीने ₹5,000 कैसे बचाएं? ये घरेलू हैक्स ज़रूर अपनाएं! (How to Save ₹5000 Every Month? Try These Smart Household Hacks)" के बारे में.
1. अपना मासिक बजट बनाये (Create a Monthly Budget First)
-
अपना मासिक बजट बनाना आपके फालतू के खर्चे को काफी हद इस काम करता है. एक structured budget ही आपके खर्चों पर नज़र रखने का सबसे अच्छा तरीका है.
-
हमें कहाँ ज्यादा खर्च करने की जरुरत है और कहाँ खर्चे में कटौती करने की जरुरत है, इस बारे में सोचें। आपको जहाँ लगता है की कटौती किया जाना चाहिए तो आप आसानी से उस चीज़ को अपने मासिक बजट से निकल सकते है और इस तरह आप फिजूल खच को रोक सकते हैं।
2. किराने के खर्च में कटौती करें (Cut Down Grocery Expenses)
-
आप अपने किराने के सामन में कटौती कर सकते है या फिर आप चाहे तो लोकल बाजार या किसी स्थानीय बाजार से थोक में खरीदारी अपने सामन को ला सकते हैं, जिससे सामान सस्ता पड़ता है।
-
एक फिक्स्ड सूची तैयार कर ले की हमें क्या खरीदना है और क्या नहीं खरीदना। ऐसा करने से अनचाही चीजों को खरीदने से हम बच सकते है और इस तरह से impulse buying रुकेगी।
3. बिजली और पानी की बचत से बढ़ेगी बचत (Save Electricity & Water)
-
आप अपने घर में गैर-ज़रूरी उपकरणों को स्विच हमेशा ऑफ रखें और LED बल्ब का प्रयोग करें। ऐसा करने से आपको बिजली का बिल काफी काम आएगा और आप
-
बर्तन धोते समय नल को खुला न छोड़ें, जितना जरुरत हो उतना ही पानी का प्रयोग करें। फालतू का पानी बर्बाद न करें – एक दिन में 100 लीटर तक पानी की बचत संभव है।
4. खाना बाहर से मंगाना करें बंद (Stop Ordering Food Regularly)
-
बाहर का खाना महंगा भी होता है और सेहत के लिए हानिकारक दोनों होता है, हो सके तो इसे बंद करे या फिर काम करे. ऐसा करने से स्वास्थ भी ठीक रहेगा और पैसा भी बचेगा ।
-
हफ्ते में 5 से 6 दिन घर का बना खाना ही खाये। ऐसा करने से आप का काम से काम ₹2000 तक की बचत हो सकती है।
5. UPI, Debit Card से अनावश्यक खर्च रोकें (Avoid Impulse UPI & Card Payments)
-
Online Payment करना आसान है, इसे रोके। ये छोटे-छोटे खर्चे मिलकर बड़ा खर्च बन जाते हैं। जीतन ज्यादा हो सके कैश का प्रयोग करें। आवश्यक खर्चों को ही UPI से करें।
- UPI से चूकी पैसा देना आसान होता है और इस कारन पैसा नहीं बच पाता है. कभी कभी तो अन्य लोगो को उधारी में पैसा इसी कारन दिला जाता है।
6. अपने मोबाइल और इंटरनेट प्लान को रिव्यू करें (Review Mobile and Internet Plans)
-
अक्सर देखा गया है की हम कई बार महंगे प्लान बिना जरूरत के लेते हैं। इसके लिए पहले से विचार करे की हमें कितना इंटरनेट की जरुरत है और इसी के हिसाब से ही अपना मोबाइल और इंटरनेट का प्लान रिचार्ज कराये ।
-
मोबाइल कंपनी के Ads से बचे. ये हमें लूटने का काम करती है . ऐसा करने से और केवल ₹100-200 की कटौती महीने में से साल में ₹2400 तक बचत हो सकती है।
7. सब्सक्रिप्शन और OTT खर्चों पर ध्यान दें" (Monitor OTT & Others)
-
Netflix, Amazon Prime, Hotstar, Spotify जैसे प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन पर नजर रखें। अगर इसका आप को जरुरत न हो तो इसे लेने से बचे.
-
यदि आप सभी का उपयोग नहीं करते तो फालतू खर्च हटाएं।
8. पुरानी वस्तुओं को बेचें और Reuse करें (Sell Old Stuff & Reuse)
-
OLX, Quikr जैसे प्लेटफॉर्म पर पुरानी चीज़ें बेचकर आय अर्जित करें। ऐसा करने से आप कुछ पैसा भी बना सकते है और घर में परे पुराने सामने का घर से हटा भी सकते है।
-
घर में रखी चीजों का दोबारा उपयोग करने से पुनः उसी वस्तु की नई खरीद टाली जा सकती है।
9. रसोई गैस और पेट्रोल की खपत घटाएं (Reduce Gas & Fuel Usage)
-
खाना बनाते वक्त बर्तन ढंककर पकाएं, जिससे गैस कम लगेगी और आपका गैस भी बचेगा ।
-
गाड़ी का उपयोग काम से काम करे। पास की दूरी पैदल या साइकिल से तय करें। इससे पैसा भी बचेगा और आप का हेल्थ भी बेहतर बनेगा।
10. घर पर खुद छोटे काम करना शुरू करें (Do Small Repairs Yourself)
-
AC की सफाई, छोटे plumbing काम, या दीवारों की पुताई जैसे कार्य खुद करने से मजदूरी का खर्च बचेगा। ध्यान रहे अगर आप को बिजली की जानकारी तो बही ये सब करे अन्यथा आप इसके लिए एक्सपर्ट की मदद ले।
-
YouTube पर इसके आसान ट्यूटोरियल मिल जाते हैं। इसकी मदद से भी आप आप अपने घर के पंखे, कूलर इत्यादी की साफ़ - सफाई कर सकते है और अपना पैसा बचा सकते है।
11. EMI और Loan पर नजर रखें (Keep Track of EMIs & Loans)
-
अगर आपकी EMI में भारी ब्याज लग रहा है, तो Loan Transfer पर विचार करें।
-
समय से इसका भुगतान करें। इससे आप को Penalty और Extra Charges नहीं लगते। ऐसा करने से भी आपके कुछ पैसा बचेंगे।
12. Cashback, Offers और Coupons का सही इस्तेमाल करें (Use Cashback & Coupons Smartly)
-
Online खरीदारी करते समय Coupon Sites का इस्तेमाल करें। ऐसी websites आप के पैसे बचाने में काफी मदद करते हैं.
-
कई Credit Cards पर भी Reward Points और Cashback मिलते हैं, जिन्हें Redeem किया जा सकता है।
13. हर महीने एक Fixed Amount सेविंग के लिए अलग रखें (Set Aside a Fixed Saving)
-
SIP या Recurring Deposit के माध्यम से आप एक निश्चित राशि सेव कर सकते हैं।
-
इससे सेविंग की आदत बनती है और खर्च से पहले पैसा बच जाता है।
14. घरेलू उपकरणों की मरम्मत करवाएं, नया न खरीदें (Repair Instead of Replace)
-
जहाँ तक हो सके तो आप अपने घरेलू उपकरणों की मारमति करवाएं । छोटा सा खर्च आपके पुराने Appliance को नया बना सकता है।
-
जैसे Washing Machine की ट्यूब बदलवाने में ₹200 लगेंगे, लेकिन नई मशीन ₹10,000 की आएगी।
15. बच्चों को पैसों की कद्र सिखाएं (Teach Kids the Value of Money)
-
बच्चों को पैसे खर्च करने से पहले सोचने की आदत डालें। इस से पैसे भी बचेंगे और आप के बच्चें का पैसा को लेकर दिमाग भी विकसित होगा।
-
अगर आप ये आदत पुरे परिवार को लगा देता हैं तो ये आदत पूरे परिवार के लिए लंबे समय में फायदे का सौदा बन जाता है। इस से फ्यूचर में सभी लोगो का फयदा होगा ।
👉 इसे भी पढ़े : महीने के अंत तक पैसे नहीं बचते? ये 7 घरेलू ट्रिक्स आज़माएं!
💬 Forums जानकारी
Moneytree ने आपके सुझाव, चर्चाएं, सवाल-जवाब, प्रश्न या शिकायत के लिए एक अलग फोरम प्लेटफॉर्म (Forums Community) शुरू किया है, जहां आप अन्य व्यक्तियों से जुड़ सकते हैं और उपयोगी जानकारी साझा कर सकते हैं।
🚨 Forums: https://forums.nrdp.in
**उम्मीद करता हूं, आपको हमारा ये ब्लाॅग पोस्ट "हर महीने ₹5,000 कैसे बचाएं? ये घरेलू हैक्स ज़रूर अपनाएं!" (How to Save ₹5000 Every Month? Try These Smart Household Hacks) काफी पसन्द आया होगा और आपके प्रश्न का उत्तर आपको मिल गया होगा। अगर आपको यह ब्लाॅग पोस्ट पसन्द आय हो तो अपने किसी जरूरतमंद रिश्तेदार अथवा दोस्तों को यह जरूरी शेयर कर दें, ताकि उनको भी इसका लाभ मिल सके।